মালদা

कालियाचौक के 3 नंबर ब्लॉक में पानी कम होने के बाद भी टूट-फूट और भी अधिक भयानक रूप से हो रही है।

बाढ़ की पानी कम होने के बावजूद भी कालियाचौक के 3 नम्बर ब्लॉक में अत्यधिक भयानक तरीके से सड़क,पुल इत्यादि टूट रहें हैं। गंगा जल में नदी का कटाव एक विशाल रूप से शुरू हुआ है। अनूपनगर प्राइमरी स्कूल, जो टूटने के कारण गंगा में गिर गया है। इस तरह की भयानक टूट-फूट को देखकर उस क्षेत्र के निवासी काफी आतंकित होकर जी रहे हैं। यह पता चला है कि अनूपनगर गांव में करीब 20 घर गंगा में डूब गए हैं।